बारातियों से भरी कार की ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत, 2 की मौत

0

बारातियों से भरी कार की ट्रैक्टर से हुई भिड़ंत, 2 की मौत!

गोरखपुर के पिपराइच से पड़़री जा रही थी बारात, पांच घायल!

गोरखपुर के थे हादसे में मृत चालक और बाराती !

गोरखपुर– महराजगंज मार्ग पर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव के पास गुरुवार रात साढ़े आठ बजे बारात जा रही कार और गोबर लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक और एक बाराती की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव से कार से बाराती महराजगंज जिले के पड़री गांव जा रहे थे। तुर्रा बाजार के जंगल अहमद अली शाह निवासी अलीम कार चला रहा था। कार में अलीम के अलावा गोबरी, अंकित, अभिजीत, हृदयेश, सुनील, बिंद कन्नौजिया सवार थे। बसहिया खुर्द गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार टकरा गई। कार का अगला हिस्सा ट्राली में फंस गया। ग्रामीणों ने चालक को छोड़ पांच लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने जेसीबी से कार का दरवाजा तोड़कर चालक कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अलीम के गांव के रहने वाले गोबरी की भी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...