एक राष्ट्र एक चुनाव होने से विकास की गति को मिलेगी तीव्रता: सहजानन्द राय

0

एक राष्ट्र एक चुनाव होने से विकास की गति को मिलेगी तीव्रता: सहजानन्द राय

सत्ता की लोलुपता के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की संवैधानिक व्यवस्था को कांग्रेस ने किया था ध्वस्त: सहजानन्द राय
बार बार चुनाव से होती है देश पर आर्थिक क्षति: सहजानन्द राय 
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा गोरखपुर जिला द्वारा सहजनवा में आयोजित की गयी प्रबुद्धजनों की गोष्ठी

सहजनवा गोरखपुर-  रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहजनवा विधानसभा के सेरेमनी मैरिज लॉन में “एक राष्ट्र एक चुनाव” अभियान को लेकर “प्रबुद्धजन गोष्ठी” आयोजित की गयी, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय उपस्थित थे। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहजानन्द राय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश के विकास की गति को तीव्रता मिलेगी। बार बार चुनाव होने से सरकारी तंत्रों की व्यस्तता सिर्फ चुनाव को सम्पन्न कराने में हो जाती है ऐसे में विकास के कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव संवैधानिक प्रक्रिया थी जो सन 1952 से लेकर 1967 तक चली थी,लेकिन सत्ता की लोलुपता के कारण कांग्रेस ने 1971 में ध्वस्त कर किया और लोकसभा और विधानसभा के चुनाव को अलग अलग कराने की प्रक्रिया शुरुआत की।उन्होंने कहा अर्थव्यवस्था की मजबूती में प्रबुद्धजनों जैसे व्यापारी, अधिवक्ता, अभियंता, डॉक्टर, इंजीनियर इत्यादि सभी का कार्यक्षेत्र प्रभावित होता है यहाँ तक कि गरीब, किसान, मजदूर सभी प्रभावित होते हैं। देश के सभी संसाधन प्रभावित होते हैं।बार बार चुनाव से देश की विकास प्रक्रिया बाधित होती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वन नेशन वन एलेक्शन का विजन चुनाव सुधार की दिशा में प्रमुख कदम है। उन्होंने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव देश की जरूरत है जिसको लेकर देशवासी आगे बढ़ चले हैं। कार्यक्रम संयोजक व निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गोष्ठी को सम्बोधित किया।अध्यक्षता मुरारी इण्टर कालेज सहजनवा के प्रधानाचार्य साकेत श्रीवास्तव ने किया। संचालन भाजपा जिला महामन्त्री पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ आरडी सिंह ने किया। गोष्ठी में वरिष्ठ नेता रामजियावन मौर्य, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, बार एसोसिएशन सहजनवा के अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी, व्यापारी नेता गोपाल गुप्त व अनिल पाण्डेय, एडवोकेट श्याम बिहारी मिश्र, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामप्रवेश चन्द, प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह, अधिवक्ता रमाकान्त उपाध्याय, बैंक प्रबन्धक अभिमन्यु राय, मनोज शुक्ला, संजय सिंह, राजाराम कन्नौजिया, मनोज सिंह, अभिमन्यु मौर्य, रामपाल सिंह, सूर्यनाथ विश्वकर्मा, इंद्रकुमार निगम, घर्मराज गौड़, शिवचरन प्रसाद सहित प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...