रविवार को हुआ चाँद का दीदार, सोमवार को मनाई गई ईद

रविवार को हुआ चाँद का दीदार, सोमवार को मनाई गई ईद
चाँद का दीदार होते ही ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा कर मनाई गई ईद
क्षेत्र में तहसीलदार, थानाध्यक्ष, एलआईयू व चौकी प्रभारी रहें मुश्तैद
बस्ती-क्षेत्र में रविवार की शाम को चाँद का दीदार होते ही सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदो में नमाज ईद की नमाज अदा किया गया। नम़ाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरें के गलें मिलकर एवं हाथ मिलाकर ईदुल फित्र की बधाई दिया गया हैं। नमाज के दौरान ईदगाहों एवं मस्जिदों के बाहर स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुश्तैद रहीं। तहसीलदार रूधौली, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी हड़िया आशुतोष शुक्ला,चौकी प्रभारी खझौंला अजय पाण्डेय, एलआईयू संगम यादव मय महिला पुलिस फोर्स मुश्तैद नजर आई।
क्षेत्र के अलिमिया ईदगाह जमदाशाही, ईदगाह सिसवारी, पुरैना, बसडिलिया, इस्लाहुल मुस्लमीन ईदगाह जमदाशाही, ईदगाह मझौंआमीर, गौसिया मस्जिद इस्लामपुरा, गंधरिया फैज ईदगाह, खम्हरिया, धौरहरा, परसा सूरत, तेलियाडिह, तरेता, भतरिन्हवा, पड़िया खास, पुरैना, दौलतपुर, अमौली, मस्जिद परसा जाफर, परसा हज्जाम, सबदेईया कलां, रसूलपुर, तरेता, सिहारी पुरैना, सोनहटी बुजुर्ग, कनैली, ओड़वारा, करही, वायपोखर, मछिया, कटया, अरबिया अहले सुन्नत मदरसतुल अवलिया मस्जिद विछियागंज, मदरसा पैंड़ा खरहरा, दसौती, विल्लौर, कनैरी के ईदगाहों एवं मस्जिदो में ईद की नमाज अदा गई।
जमदाशाही के धर्मगुरू मौलाना मोहम्मद अयूब, मुशाहिद रजा, शफात मोहम्मद खान, अमजद अली खान, मोहम्मद तयूब, मारूफ आलम, बिलाल, तनबीर बाबा, मोहम्मद अबूजर, मौलाना फारूक, मुहम्मद मुकीम, मौलाना वसीउल्लाह, मुफ्ती सईद अहमद, सैय्यद टीपू सुल्तान, हाफिज इलियास अहमद, अबरार अहमद, इमाम मौलाना वसीउल्लाह सहित ईदगाहों एवं मस्जिदों के इमामों द्वारा ईद की नमाज अदा करवाई गई। इन लोगों ने भाईचारें की दुआ करते हुए देश प्रदेश में अमन व शांति की दुआ किया गया। नमाज के दौरान मस्जिदों के आस पास तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस चाक चौबन्द व्यवस्था में लगी रहीं। इस दौरान रूधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी द्वारा क्षेत्र के जमदाशाही, मझौंआमीर, विछियागंज, सिसवारी के मस्जिद एवं ईदगाहों में पहुँच कर नमाजियों से गले मिलकर बधाई दिया गया हैं।