जेम पोर्टल के सम्बन्ध में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

0

जेम पोर्टल के सम्बन्ध में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच 21 जनवरी। प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों व उनके अधीनस्थ संस्थाओं में भारत सरकार द्वारा विकसित गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्गत नवीन शासनादेश सं. 57 दिनांक 26 नवम्बर 2024 के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को जागरूक व प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र की अध्यक्षता में 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जेम सेल, नई दिल्ली से आए प्रदेश के स्टेट प्रशिक्षक अंकित शुक्ला द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पी.पी.टी.) के माध्यम से क्रय-प्रक्रिया तथा भुगतान प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
भारत सरकार के जीएफआर/वस्तु और सेवाओं के लिए प्रोक्योरमेंट मैन्युअल्स एवं जेम जीटीसी (जर्नल ट्रीम एण्ड कंडीशन) पर प्रकाश डालते हुए स्टेट प्रशिक्षक श्री शुक्ला ने बताया कि रु. 50,000=00 तक का क्रय जेम पोर्टल के माध्यम से सीधे क्रय (डायरेक्ट परचेज) तथा रु. 50,000=00 से अधिक रु. 10,00,000=00 तक का क्रय एल.आई. के आधार पर तथा रू. 10,00,000=00 से कम की वस्तु एवं सेवाओं की खरीद भी जेम पर उपलब्ध ऑनलाइन बिडिंग/रिवर्स ऑक्शन की टूल्स की सहायता से तथा रू. 10,00,000=00 से ऊपर के क्रय में अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बिडिंग/रिवर्स ऑक्शन टूल का उपयोग करके बिड/निविदा के माध्यम से क्रय क्रेता विभाग द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेम पोर्टल, सार्वजनिक क्रय-प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और गति को बढ़ाता है। ताकि सरकारी कार्यालयों में वस्तुओं और सेवाओं की खरीदारी में किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।
प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र ने मौजूद अधिकारियों को निर्देष दिया कि शासकीय विभागों द्वारा कोई भी वस्तु व सेवाओं का क्रय अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाय। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल सहज ज्ञान युक्त यूजर इंटरफेस, क्रय प्रक्रिया को आसान बनाता है। सरकारी खरीदारों के पंजीकरण के लिए सभी विभागों का एनआईसी आईडी होना आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पोर्टल के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का स्टेट प्रशिक्षक द्वारा समाधान किया गया। कार्यशाला के अन्त में उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पीडीडीआरडीए अरूण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, डीसी एनआरएलएम दीपक सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर सहित अन्य अधिकारी व सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...