विश्व आदिवासी दिवस पर गोंड (धुरिया) समाज द्वारा शहर में वीरांगना दुर्गावती और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं लगवाने का किया गया मांग।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज संतकबीर नगर में गोंड (धुरिया) जनजाति संघर्ष मोर्चा ने एक बार फिर खलीलाबाद शहर में वीरांगना महारानी दुर्गावती और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं स्थापित करने की पुरजोर मांग उठाई है। इस संबंध में मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
आपको बताते चले कि भारतीय आदिवासी समाज के शौर्य और सम्मान के प्रतीक रहे वीरांगना महारानी दुर्गावती और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं खलीलाबाद के दो प्रमुख चौराहों पर लगवाने के लिए पूर्व में भी मांग पत्र दिए गए थे।
लेकिन अब तक इस दिशा में हुई कार्रवाई की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई है।
आदिवासी दिवस पर पुनः पुरानी मांगो को दोहराते हुए भारतीय आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।
इस गौरवशाली दिन के अवसर पर, संत कबीर नगर के गोंड (धुरिया) जनजाति/आदिवासी/मूल निवासी समाज ने पुनः यह मांग रखी है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर इन महापुरुषों की आदमकद प्रतिमाएं अविलंब स्थापित की जाएं।
जिलाधिकारी से लगाई गुहार –
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से इस मामले में संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने और प्रतिमा स्थापना का आदेश जारी करने की प्रार्थना की है।
इस कार्यक्रम में राम लगन गोंड (एडवोकेट/संरक्षक), रामानंद गोंड (अध्यक्ष), बड़ेलाल गोंड (प्रभारी), ईश्वरचंद्र गोंड (महामंत्री) और श्रवण कुमार गोंड (एडवोकेट/महामंत्री) सहित अन्य पदाधिकारियों तथा सैकड़ों की संख्या में भारतीय आदिवासी समाजलोग मौजूद रहे।
