आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

श्वेता तिवारी बनी संत कबीर नगर की एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी।

0

श्वेता तिवारी बनी संत कबीर नगर की एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य

संत कबीर नगर- दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को आज जनपद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद की कक्षा 12वीं की छात्रा श्वेता तिवारी को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया।
एक दिन का जिलाधिकारी बनाए जाने पर छात्रा कु० श्वेता तिवारी ने जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उप जिलाधिकारी सहित संबंधित राजस्व एवं अन्य अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जनता दर्शन में सुनवाई के दौरान छात्रा श्वेता तिवारी ने लगभग 20 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरण के निस्तारण की दिशा में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
छात्रा श्वेता तिवारी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं और मेरा प्रयास भी रहेगा की मैं सफल होकर आईएएस बनूं और जरूरतमंद लोगों तथा समाज की सेवा कर सकूं।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने श्वेता तिवारी को पुष्प गुच्छ व मोमेंटो देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।
उल्लेखनीय है कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं/बालिकाओं में अपने जीवन में ऊंची उड़ान भरने के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना है।
जिससे वह समाज में एक सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज के साथ समान हिस्सेदारी से मिलकर विकसित समाज के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मेहदावल हृदय राम तिवारी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रमाकांत चौबे, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डॉ० सबीहा मुमताज सहित अन्य अधिकारी व फरियादी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story