प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव ।
Oplus_131072
धनघटा, संतकबीर नगर ।
सन्तकबीरनगर जनपद के धनघटा थानांतर्गत प्राथमिक विद्यालय जखौता परिसर में शुक्रवार की सुबह पेड़ की डाल से 21 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ पाया गया। सुबह जब दाई ने जब स्कूल का गेट खोला तो विद्यालय परिसर में स्थित एक पेड़ से युवक को लटकता देख शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गयी। कुछ देर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रूपेश भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से लटक रहे युवक के शव को नीचे उतरवाया। युवक की पहचान डिहवा गांव निवासी 21 वर्षीय हनुमंत पुत्र राम जगत के रूप मे हुई। युवक अविवाहित था, वह वह विद्यालय के बगल में एक गुमटी में दुकान चलाता था। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मृतक की जेब से सल्फास की गोली भी बरामद किया। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार को दोपहर दो बजे घर से निकला था। लेकिन वह देर शाम घर नही लौटा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
