संतकबीर नगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार !

0

ब्यूरो रिपोर्ट-के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर:-

जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आगापुर गुलहरिया में एक पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मारपीट की घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा न तो कोई मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

आपको बताते चले की जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत पीड़िता पाली देवी पत्नी रामजियावन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 10 जून 2026 की सुबह लगभग 6:00 बजे, गांव के ही कुछ दबंगों—राम प्रकाश, संदीप, आरती और महिमा—ने पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर उनके परिवार के साथ अभद्रता की और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता के अनुसार, घटना की सूचना तुरंत धनघटा थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की है।

पुलिस द्वारा ‘एकतरफा सुलह’ के दबाव का आरोप –

पीड़िता ने अपने पत्र में धनघटा थाने के अंतर्गत आने वाली चौकी इंचार्ज बिड़हर घाट पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि चौकी इंचार्ज पीड़िता पर एकतरफा सुलह करने का दबाव बना रहे हैं और सुलह न करने की स्थिति में पूरे परिवार को जेल में बंद करने की धमकी दी जा रही है।

न्याय की आस में दर-दर भटक रहा परिवार –

पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस के इस उदासीन रवैये के कारण उन्हें न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं बची है। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

पीड़िता ने अपने आवेदन के साथ मारपीट की फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में संलग्न किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...