घर से लापता हुई युवती, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस से लगाई गुहार।
ब्यूरो रिपोर्ट-के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर:-
दिनांक 12 जून 2026 को एक वृद्ध पिता द्वारा अपनी बेटी के गायब हो जाने पर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले की जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत खलीलाबाद थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंडेरा उर्फ दलेलगंज निवासी मो. तौफीक ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री जन्तुन निशा 31 मई 2026 की दोपहर 12 बजे घर से कहीं चली गई, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।
पीड़ित पिता ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने स्थानीय थाना खलीलाबाद पर दिया। जिसके आधार पर कोतवाली थाना द्वारा दिनांक 3 जून 2026 को गुमशुदगी (GD नं. 86, पर दर्ज की गई है।
पिता का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने अपना नाम संजय बताया।
उस व्यक्ति ने दावा किया कि युवती उससे 2,000 रुपये मांग रही थी।
पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने व्यक्ति से पूछा कि वह कहां से बोल रहा है, तो उसने कभी गोरखपुर तो कभी लखनऊ का नाम लिया और फिर मोबाइल फोन बंद कर दिया।
पिता ने अपनी पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
