संत कबीर नगर में ‘बहरुल उलूम’ प्रबंध समिति के चुनाव का बजा बिगुल!
Oplus_131072
– एक ही दिन में नामांकन, वोटिंग और फैसला!
संत कबीर नगर ।
जनपद की जानी-मानी संस्था ‘बहरुल उलूम अहले सुन्नत, खलीलाबाद’ की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है! संस्था की कालातीत (समय सीमा समाप्त) हो चुकी प्रबंध समिति को भंग कर, अब नए सिरे से सत्ता की कमान सौंपने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
सहायक रजिस्ट्रार (फर्म्स, सोसायटीज तथा चिट्स, गोरखपुर) के आदेश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ० प्रियंका अवस्थी को इस हाई-प्रोफाइल चुनाव का कमान सौंपते हुए ‘निर्वाचन अधिकारी’ नामित किया गया है। चुनाव अधिकारी ने धमाका करते हुए 14 जुलाई 2026 को महामुकाबले की तारीख घोषित कर दी है!
# मिनट-टू-मिनट शेड्यूल:- मात्र साढ़े 5 घंटे में तय होगा संस्था का भविष्य!
जी हां, आपने सही पढ़ा! आगामी 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक, पल-पल की धड़कनें बढ़ा देने वाला चुनावी दंगल देखने को मिलेगा। नाजिमे-आला, नायब नाजिम, खाजिन, नायब खाजिन, सेक्रेटरी, नायब सेक्रेटरी और मेम्ब्रान (सदस्यों) के पदों के लिए होने वाले इस चुनाव का पूरा रोमांचक शेड्यूल इस प्रकार है:-
# समय (14 जुलाई) – चुनावी प्रक्रिया का महा-दंगल |
# पूर्वान्ह 10:00 से 11:00 बजे – नामांकन के लिए आवेदन प्राप्त करने की आखिरी होड़ |
# पूर्वान्ह 11:00 से 12:00 बजे – दावेदारों द्वारा पर्चा (नामांकन) दाखिल करने की प्रक्रिया |
# दोपहर 12:00 से 01:00 बजे – नामांकन पत्रों की तीखी जांच और स्क्रूटनी |
# दोपहर 01:00 से 02:00 बजे- नाम वापसी का ‘माइंड गेम’ और दबाव का समय |
# दोपहर 02:00 से 02:30 बजे – वैध प्रत्याशियों का फाइनल प्रकाशन और ‘चुनाव चिन्ह’ आवंटन |
# अपरान्ह 02:30 से 03:30 बजे – महामतदान !
वोटर तय करेंगे अपनी किस्मत |
# अपरान्ह 03:30 बजे से – काउंटिंग (मतगणना) की शुरुआत, धड़कनें होंगी तेज |
# देर शाम तक नतीजे घोषित – बहरुल उलूम के नए सुल्तानों का एलान |
# ध्यान दें (तारीखों का पेंच):-
सरकारी विज्ञप्ति में नामांकन और जांच की कुछ जगहों पर गलती से साल ‘2027’ छप गया है, लेकिन असलियत में यह पूरा ‘चुनावी चक्रव्यूह’ इसी साल 14 जुलाई 2026 को मात्र एक ही दिन में पूरा किया जाएगा!
# बिना 2 पहचान पत्र और शपथ-पत्र के एंट्री बैन !
निर्वाचन अधिकारी डॉ० प्रियंका अवस्थी ने सभी अर्ह और वैध सदस्यों को सख्त लहजे में अल्टीमेटम जारी कर दिया है। सहायक रजिस्ट्रार गोरखपुर द्वारा जारी की गई लिस्ट के वैध वोटर ही इस जंग में हिस्सा ले पाएंगे।
सभी सदस्यों को साफ निर्देश है कि वे अपने साथ एक शपथ-पत्र (Affidavit) और कम से कम दो वैलिड पहचान पत्र (ID Proof) लेकर ‘कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, संत कबीर नगर’ में तय समय पर पहुंचें। अगर पहचान पत्र नहीं तो एंट्री नहीं और वोटिंग का अधिकार भी खत्म!
अब देखना यह है कि 14 जुलाई को होने वाले इस सियासी ड्रामे में ‘बहरुल उलूम’ के तख्तो-ताज पर कौन कब्जा जमाता है!
