संत कबीर नगर- अज्ञात चार हमलावरों ने आर्टिफिशियल ज्वेलर्स विक्रेता से की मारपीट, 20 हजार रूपये लूटे।
Oplus_16908288
अज्ञात चार हमलावरों ने आर्टिफिशियल ज्वेलर्स विक्रेता को मारपीट कर किया घायल ,लूटे 20 हजार रूपये।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य !
संत कबीर नगर-
जनपद अंतर्गत दिनांक 09 दिसंबर 2025 को मंझरिया चौराहे और बंगला ताल चौराहे के बीच नेशनल हाईवे पर दो बाईक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एक आर्टिफिशियल ज्वेलर्स विक्रेता को पहले डंडे से मार कर घायल करने के बाद उसके पैंट के जेब से निकाले 20 हजार रूपये और मौके से हुए फरार।
आपको बताते चले कि ग्राम बेलवानियां निवासी साधु शरण मौर्य जो सहजनवां थाने से महज 200 कदम की दूरी पर शुभम आर्टिफिशियल ज्वेलर्स की दुकान जो विगत कई बरसों से चलाते है।
साधु शरण मौर्य रोज सुबह दुकान पर जाते है और देर शाम को वापस अपने घर बेलवानियां
चले आया करते थे रोज की तरह दिनांक 09 दिसंबर 2025 को रात्रि को करीब 09 बजे के आस पास अपनी दुकान बंद करके अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर को निकले थे जैसे ही मगहर पुलिस चौकी पार करके खलीलाबाद की तरफ आगे बढ़े मंझरिया चौराहे के आगे एक कबाड़ के दुकान के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही बाईक सवार दो युवक आये और पीछे बैठा हुआ व्यक्ति डंडे से साधु शरण के हाथ पर वार कर दिया जिससे वह घबरा गए और अपनी बाइक की रफ्तार बढ़ा करके भागने लगे तभी दूसरी बाइक सवार जिस पर दो अभियुक्त बैठे हुए थे उन्होंने आगे आकर साधु शरण की बाइक के सामने अपनी बाइक को खड़ी कर दिया और दूसरी बाइक पर डंडा लिए हुए व्यक्ति साधु शरण पर ताबड़तोड़ बिना कुछ पूछे जाचे डंडे से लगातार वार करने लगा जिससे उनके हाथ और कंधे पर गंभीर चोटे आई बाइक सवार उनके सर पर भी वार किया मगर हेलमेट पहनने की वजह से सर पर हल्की-फुल्की की चोट महसूस हुआ और हेलमेट का शीशा भी टूट गया बाइक सवार ने उनके पेट के बाई पॉकेट में रखा 20 हजार रूपये निकल कर तत्काल खलीलाबाद की तरफ दोनों बाइक पर चारों अभियुक्त सवार होकर निकल गए।
साधु शरण मौर्य ने बताया कि वह 20 हजार रूपये सुबह घर से लाए थे घर की खिड़की का शीशा खरीदना था उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर कॉल किया मगर फोन ना उठने के कारण किसी तरह से साधु शरण मौर्य सोनी होटल के पास आकर अपना मरहम पट्टी कराये और उन्होंने दिनांक 10 दिसंबर 2025 को कोतवाली थाना अंतर्गत अपना प्रार्थना पत्र देकर पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत कराया स्प्लेंडर बाइक जो ओवरटेक किया था उसका नंबर U.P. 58 — 8781है
साधु शरण मौर्य ने कहा कि चारों अभियुक्त अपने चेहरों को रुमाल से बांध रखा था जिससे उन लोगों की पहचान ना हो सके।
