संत कबीर नगर – आधुनिक सुविधाओं से लैस लोटस ग्रैंड रेस्टोरेट का हुआ उद्घाटन।।
Oplus_16908288
हाइवे पर यात्रियों को मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस लोटस ग्रैंड के हाइवे रेस्टोरेट।
लक्ष्मी- ग्रुप के होटल लोटस ग्रैंड के हाइवे रेस्टोरेट का उद्घाटन 12 दिसंबर को किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को क्षेत्र के यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए शुक्रवार का दिन खास होने वाला है।
नेशनल हाईवे NH28 पर मगहर के निकट, लक्ष्मी ग्रुप के प्रतिष्ठित होटल_लोटस_ग्रैंड के नवनिर्मित हाइवे रेस्टोरेट का उद्घाटन दोपहर दिनांक 12 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को बड़े ही धूम धाम से किया गया। इस संबंध में जानकारी होटल के मैनेजर नंदन पांडेय द्वारा गया गया।
मैनेजर नंदन पांडेय ने बताया कि हाइवे रेस्टोरेट की स्थापना का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त तथा शुद्ध भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि रेस्टोरेट को आकर्षक इंटीरियर, विशाल पार्किंग, व होटल में आने वाले परिवारों के लिए विशेष डायनिंग एरिया और फास्ट-सर्विस सिस्टम के साथ तैयार किया गया है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक समुदाय के प्रतिनिधियों और क्षेत्र वासी उपस्थिति रहे। रेस्टोरेट में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ मल्टी-कुज़ीन फूड मेन्यू भी उपलब्ध रहेगा। साफ-सफाई और क्वालिटी को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।
लक्ष्मी ग्रुप के संचालकों का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और हाइवे पर आवागमन करने वाले लोगों को एक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण फूड पॉइंट मिलने से पर्यटन और स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह से शुरू किया गया और पूरे दिन रेस्टोरेट में आने वाले आगंतुकों के लिए विशेष ऑफर और स्वागत व्यवस्था रखी गई है।
उद्घाटन के बाद रेस्टोरेट आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
