मेहंदावल की सरजमीं पर धरतीपुत्र पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव की मनाई गई 4 वीं पुण्यतिथि।
पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव द्वारा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में वितरित किया गया अंगवस्त्र।
पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव द्वारा सपा मुखिया के पुण्यतिथि पर कराया गया भोज की व्यवस्था।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को संत कबीर नगर की पावन धरती के मेहदावल तहसील अंतर्गत PS मैरिज हॉल में गोरखपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के धरतीपुत्र कहे जाने वाले संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ता बूथ, अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष तथा वहां उपस्थित आम जनता में अंग वस्त्र वितरित किया गया तथा भोज की व्यवस्था की गई।

आपको बात कर चले की समाजवादी पार्टी का मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर आज मेहदावल तहसील के PS मैरिज हॉल में गोरखपुर ग्रामीण में रहे पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया तथा वहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा आने वाले 2027 की विधानसभा चुनाव में सपा के मुखिया माननीय अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का बीड़ा उठाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव ही उनके आदर्श हैं और उन्हीं की ही पाठशाला में उन्होंने राजनीति का ज्ञान अर्जित किया उनकी ही देन है कि गोरखपुर ग्रामीण से विधायक बनाया गया।
उन्होंने आगे बताया कि माननीय मुलायम सिंह यादव जाति देखकर टिकट नहीं देते थे वह लोगों के कर्म पर विश्वास करते थे।
उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश की जनता को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दी गई।

आज अगर उत्तर प्रदेश की जनता को इलाज की जरूरत हो तो घर-घर एम्बुलेंस पहुंचता है वह नहीं पूछता कि आप किस जाति के हो दरवाजे पर पहुंचकर आपको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाता है।
वही समाजवादी पार्टी के द्वारा डायल 100 की व्यवस्था की गई रात हो या दिन अगर कोई घटना घटित होती है मारपीट होती है तो तत्काल लोग डायल 100 को याद करते हैं वह तत्काल आपके दरवाजे तक पहुंचती है और आपसे पूछता है कि आपकी समस्या क्या है उसकी तत्काल निदान करती है और जरूरत पड़ने पर आपके थाने तक ले जाती है यह सारी सुविधाएं सपा सरकार की देन है सपा सरकार में किसानों के हित के लिए भी कई काम किए गए जिससे किसान खुशहाल रहे किसानों के लिए ऋण माफी की व्यवस्था की गई।
और वहीं दूसरी तरफ वर्तमान सरकार के द्वारा जो भी दावे किए गए वह आज तक 15 साल के अंदर पूरे ही नहीं हुए नौकरी देना तो दूर की बात आज अच्छी-अच्छी कंपनियों को बेच दिया जा रहा है ना कंपनियां रहेगी और ना लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

आज का युवा पढ़ लिखकर क्या करेगी जब नौकरियां ही नहीं है।
वर्तमान सरकार तो यही चाहती है कि लोग बेरोजगार रहे और वर्तमान सरकार का झंडा और डंडा ढोए।
पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने यह भी कहा कि हमारी PDA कि सरकार में लोगों के नाम वोटर लिस्ट में चुनाव आने के पहले जो लोग 18 साल से ऊपर हो जाते थे उनके नाम को बढ़ाने की व्यवस्था किया जाता था इसके लिए शासन प्रशासन को पूरी निष्पक्षता के साथ लगाया जाता था नाम कांटे नहीं जाते थे बल्कि बढ़ाए जाते थे लेकिन इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 18 साल के लोगों का नाम बढ़ाना तो दूर की बात यहां तो 60 साल के लोगों के भी नाम काटे जा रहे हैं यह सरकार नहीं चाहती है कि लोग सही ढंग से वोट करें।
यह सरकार जाति देखकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है जाति देखकर नाम को काटे तथा बढ़ाए जा रहे हैं।
इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा आरक्षण को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मौजूद रहे संत कबीर नगर के समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव भाई विनोद यादव ने पार्टी के हित में बात कही और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया ।
भाई विनोद यादव ने कहा कि आज गरीबों के बच्चों को अपना हक और अधिकार लेने के लिए दिल्ली की सड़कों पर नारेबाजी करना पड़ रहा है क्योंकि यह सरकार और वर्तमान चुनाव आयोग या नहीं चाहता है कि लोग पड़े और आगे बढ़े आज लोगों को अपनी पहचान के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है ।
