‘2027 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार’, सपा नेता रोहित पाण्डेय का भाजपा पर बड़ा हमला ।
संतकबीरनगर- मगहर।
भाजपा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। इसका जवाब आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोक सभा प्रत्याशी रोहित पाण्डेय ने कहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश में स्थापित बड़ी बड़ी इकाइयों को अदाणी अम्बानी के हाथों में सौंप दिया है।चुनाव आयोग सरकार के इशारे पर कठपुतली बन कर कार्य कर रहा है।जिसके कारण आज देश में वोट की चोरी बड़े पैमाने पर हुआ है।उनका आरोप है कि आरएसएस,भाजपा के समर्थकों का वोटर लिस्ट से नाम नहीं कटा है जबकि विपक्षी दल के समर्थक वोटर का नाम साजिश के तहत मतदाता सूची से काटा गया है।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार में शिक्षा,स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधा का स्तर खराब हो गया है।डबल इंजन की सरकार से देश व प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है।प्रदेश की जनता ने जिस तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया था।उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को बदलने का मन बना चुकी है और सत्ताइस के चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है।इस मौके पर शिव शरन यादव,आलमगीर, तनवीर अहमद, पवन यादव,कलीम खां,गुलामवारी,बेलाल अहमद,कक्कू चौहान, इम्तियाज अंसारी, सेराजुल अंसारी,पप्पू, रूस्तम अली, अकील अहमद,अहमद हसन,तौसीफ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
