मगहर में 10 शय्या के अस्पताल निर्माण की उठी मांग, सभासद गौरव निषाद ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को सौंपा पत्र !
संत कबीर नगर- मगहर।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य एवं मनोनीत सभासद गौरव निषाद सोमवार को उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से लखनऊ में मिले। डिप्टी सीएम से मिलकर नगर पंचायत मगहर में दस शय्या के चिकित्सालय के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा।

नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को दिये गए पत्र में लिखा है कि महान सूफी संत कबीर की तपो भूमि मगहर है। जहां पूरे विश्व सामाजिक एकता का संदेश जाता है।मगहर का नगर निकाय का गठन हुए तीस साल से अधिक समय बीत गया है।इसके बावजूद नगर के नागरिकों को मूलभूत स्वास्थ सुविधा नहीं मिल रही है।जिससे गम्भीर बीमारी होने पर समय से इलाज करा सकें।इस गम्भीर समस्या का निस्तारण तभी हो सकता है जब नगर में दस शय्या का अस्पताल का निर्माण होगा। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि नगर तथा उसके आस पास क्षेत्र की गरीब,मजदूर,असहाय लोगों के बीमार होने पर इलाज कराने के लिए उन्हें कस्बे से दूर जाना पड़ता है। जिसमें कभी कभी रोगी की जान भी चले जाने की संभावना रहती है।यदि मगहर में दस शय्या चिकित्सालय का निर्माण हो जाता है तब लोगों को समय से इलाज कराने में आसानी हो जाएगी। डिप्टी सीएम से गौरव निषाद अब्दुर्रहमान खां विक्की ने मिल कर पत्र दिया।
