इंटर्नशिप से मिलता है जमीनी स्तर पर कानूनी प्रक्रिया का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान – जिला जज।
1 जून से 30 जून तक विधि छात्रों हेतु चलाए जा रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ समापन ।
माननीय जिला जज महोदय द्वारा विधि छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र।
संत कबीर नगर ।
मा0 जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में 01 जून से 30 जून तक संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन समारोह में माननीय जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह द्वारा विधि छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को न्याय प्रणाली और कानूनी सहायता, योजनाओं की जमीनी हकीकत से रूबरू कराना था, क्योंकि कानून की किताबों के साथ-साथ इसका व्यावहारिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है, उन्होंने छात्रों को सेवा भावना के साथ काम करने और समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला जज ने एक एक छात्रों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का भी उत्तर दिया। जिला प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न न्यायालय, जिला कारागार, वृद्धाश्रम, बाल कल्याण समिति, मोटर दुर्घटना न्यायालय, वन स्टाफ सेंटर आदि का भ्रमण कराया गया तथा मीडिएशन, लोक अदालत, एडीआर तंत्र एवं विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्य्रकम के अंत में माननीय जिला जज श्री रणधीर सिंह द्वारा समस्त छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया गया। विधि छात्रों में मोहम्मद आदिल, दयाशंकर, प्रदीप कुमार, समीक्षा चौधरी, मंतशा खातून, विशाल कुमार, मोहम्मद शादाब, रोहन राजभर, रवि प्रजापति, रजत सिंह, श्रेया पांडे, रागिनी, अजय यादव, प्रेमलता यादव, शांति, मोना, नेहा कन्नौजिया उपस्थित रहीं।

