आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

DM कार्यालय पर एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार समेत ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया गया आत्मदाह का प्रयास।

0
  • पीड़ित ने पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल,3 साल से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर- 

दिनांक 29 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय पर  एक व्यक्ति के द्वारा स्वयं तथा अपने परिवार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह करने का मामला सामने आया है।

आपको बताते चले की जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद के बगहिया चौराहे टेलीफोन एक्सचेंज के सामने रहने वाले बलराम गुप्ता पुत्र स्व0 राम जी गुप्ता अपनी पत्नी तथा अपने दो बेटों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर अपने ऊपर तथा अपने परिवार के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया परन्तु मौके पर उपस्थित शासन तथा प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा पीड़ित के प्रयास को विफल किया गया।

पीड़ित बलराम ने बताया कि बरदहिया बाजार निवासी द्वारा पिछले 3 वर्षों से मेरे साथ मारपीट किया जा रहा है, यह दबंग किस्म का व्यक्ति हैं तथा उसको एसएचओ खलीलाबाद व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद का संरक्षण प्राप्त है।

पीड़ित ने बताया कि वह आपराधिक किस्म का व्यक्ति है, जिसके ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज है, वह आए दिन पीड़ित से मारपीट करता है , मेरी फल जूस की दुकान जो डिघा बाईपास पर बने अंडर पास के नीचे फुटपाथ पर है, वहा आकर रंगदारी मांगता है, मना करने पर आएदिन मारपीट करता है।

यह घटना पिछले 03 वर्षों से चल रहा है।

पीड़ित द्वारा जब – जब इसकी शिकायत नजदीकी औद्योगिक पुलिस चौकी पर किया,  तबसे आए दिन उन लोगों द्वारा मेरे साथ मारपीट किया जा रहा है।

पीड़ित का कहना है कि मुख्यमंत्री से किया गया शिकायती पत्र का जांच जिलाधिकारी स्तर से होनी चाहिए थी, परंतु इसे 08 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय को सौंप दिया गया, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है.

उच्चाधिकारियों को बिना किसी कार्रवाई के फर्जी रिपोर्ट से अवगत कराया जा रहा है कि दोषी के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई की गई है, जो कि सरासर असत्य है.

पीड़ित ने पुलिस विभाग से विश्वास उठने की बात कहते हुए मांग की है कि इस मामले की जांच व कार्रवाई पुलिस विभाग से न करवाकर स्वयं जिलाधिकारी महोदय के स्तर से कराई जाए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story