परिजनों ने लापता युवक के मिले कपड़ो की शिनाख्त, जताई हत्या की आशंका ।

0

– धनघटा क्षेत्र में 25 अप्रैल की सुबह से लापता है सिरसी निवासी राकेश राय ।

– बुधवार को सिरसी गांव के सिवान में मिले कपड़े, कुछ हड्डियों के अवशेषों को परिजनों ने किया शिनाख्त ।

धनघटा, सन्तकबीरनगर ।

धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसी पोखरा में पिछले 13 जून को बरामद कटे सिर और मिले अन्य अवशेषों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस के लिए यह घटना सिरदर्द बनी हुई है। कटे हुए मानव नरमुंड का पुलिस जांच के लिए पीएम व डीएनए टेस्ट करवा रही है। वही दूसरी तरफ पोखरे में मानव का कटे सिर का कंकाल मिलने के बाद परिजन अनहोनी की आशंका में डूबे हुए है। दो महीने पूर्व लापता युवक सिरसी गांव निवासी राकेश राय की गुमशुदगी भी धनघटा थाने में दर्ज है। बुधवार को गांव के पूर्व प्रधान के घर के निकट झाड़ी में मिले लापता युवक का टी-शर्ट, लोअर और चुनौटी (खैनी रखने का पात्र) की परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद युवक की हत्या की आशंका बढ़ गयी है। कपड़े व अन्य सामान मिलने के बाद लापता युवक की मां निर्मला और बेटा शिवांश ने गांव के ही लोगों पर जमीनी विवाद के चलते राकेश की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

 

सिरसी गांव निवासी राकेश राय 26 अप्रैल से लापता है। 13 जून को पुलिस ने पोखरा में मानव खोपड़ी बरामद की थी। 17 जून को लापता युवक के कपड़े व अन्य सामान मिलने के बाद उसे देख बेटा शिवांश फफक फफक कर रो पड़ा। उसने स्पष्ट रूप से पुष्टि की कि ये सभी वस्तुएं राकेश की ही हैं। मां निर्मला ने आरोप लगाया कि उनके पट्टीदारों ने पुरानी जमीनी रंजिश के कारण इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित मां निर्मला ने धनघटा थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दोषियों ने पहले राकेश की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के शव को टुकड़ो में कर उसे पोखरे में फेंक दिया। परिजनों ने मांग की है कि इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो। साथ ही, वैज्ञानिक पुष्टि के लिए बरामद अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके और वे हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर सकें।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर और कपड़ों की पहचान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...