बहराइच- कड़ी मेहनत और लगन से सपनों को साकार करें बेटियां- डॉ बबीता सिंह चौहान
कड़ी मेहनत और लगन से सपनों को साकार करें बेटियां- डॉ बबीता सिंह चौहान !
जीजीआईसी में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग !
वृद्धआश्रम का किया भ्रमण, वृद्धजनों को वितरण किया फल !
रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 06 नवम्बर।
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने जनपद भ्रमण के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज बहराइच में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। डॉ चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा. अध्यक्ष ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलम्बन शीर्ष प्राथमिकता है। उन्हीं की प्रेरणा से प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। डॉ चौहान ने कहा कि बेटियां आज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है चाहे आपरेशन सिन्दूर हो या महिला वर्ल्ड कप में अपना सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

आज बेटियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है ,जिससे वे अपने सपने को साकार कर रही है। उन्होनें छात्राओं का आहवान किया कि आगे बढ़े और अपना लक्ष्य निर्धारण कर कड़ी परिश्रम और लगन से अपना मनचाहा मुकाम हासिल करें। उन्होनें छात्राओं से कहा कि आप अपने माता-पिता का धन्यवाद ज्ञापित करें जिन्होनें आपकी शिक्षा, दीक्षा को आगे बढ़ाने के लिए आपको अवसर प्रदान किया। उन्होनें प्रधानाचार्या को निर्देश दिया कि सीएमओ से समन्वय कर विद्यालय में शिक्षारत छात्राओं को सीएसआर के तहत सरवाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण कराये। संवाद कार्यक्रम में कक्षा 12 की छात्रा स्वाति पाण्डेय ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इससे पूर्व मा. अध्यक्ष डॉ चौहान ने अमीनपुर नगरौर में संचालित वृद्धाआश्रम पहुंचकर संवासित वृद्धजनों का कुशल क्षेम जाना और वृद्धजनों के लिए वृद्धाआश्रम की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होनें वृद्धजनों को फल का वितरण कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, महिला थानाध्यक्ष विनीता रावत, प्रधानाचार्या मधु यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, शिक्षकाएं, छात्राएं व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
