बहराइच हाइवे पर खड़ी ट्रक से टकराई बस ग्यारह घायल एक की मौत

0

*_बहराइच हाइवे पर खड़ी ट्रक से टकराई बस ग्यारह घायल एक की मौत_*

 

*_बहराइच में भीषण हादसा खड़े ट्रक से टकराई बस, एक यात्री की मौत, 11 घायल_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

     *_आज का भारत लाइव_*

           *_बहराइच यूपी_*

 

बहराइच, यूपी के बहराइच जनपद के नानपारा-लखीमपुर खीरी हाइवे पर खड़े ट्रक में प्राइवेट बस टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 11 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ पेट्रोल पंप पुलिया के पास ट्रक संख्या यूपी 31 टी 3557 खड़ी थी। पंजाब से बस संख्या पीबी 23 एम 8447 बढ़नी नेपाल के लिए रवाना हुई। बस खड़ी ट्रक में गुरुवार सुबह पांच बजे पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई।सूचना पर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। यहां बस में सवार यात्री मांग बहादुर (62) पंखी बहादुर गणपति चौक जमालपुर लुधियाना की मौत हो गई। जबकि 11 बस यात्री घायल हुए हैं। इन सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सुबह हादसा हुआ है। बस पंजाब से बढ़नी नेपाल यात्रियों को लेकर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रक भी पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही चालक के झपकी आने से बस सुबह ट्रक से टकराई है। मालूम हो कि दूसरे दिन हाइवे पर हादसा हुआ है।

बाइक सवार भी हुआ घायल

बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मारी। इसी बीच बाइक सवार भी टकरा गया। जिसके चलते बाइक सवार भी घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...