बस्ती-ट्रेलर की चपेट में आने से बीए की छात्रा की घटना स्थल पर ही हुई मौत !

0

ट्रेलर की चपेट में आने से बीए की छात्रा की घटना स्थल पर ही हुई मौत !
साथ चल रही इंटर की छात्रा घटना देख हुई वेहोश, अस्पताल में भर्ती !
शव को पीएम के लिए भिजवाई पुलिस !
विधायक से लिपट कर रोती चिल्लाती रहीं माँ, भावुक हुए विधायक !


बस्ती- पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक गौरा मार्ग के इंजीनियरिंग कालेज के सामने कम्प्यूटर कोर्स करने जा रहीं दो छात्राओं को पीछे से गिट्टी लदे एक ट्रेलर ने रौद दिया। जिसमें एक छात्रा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरी घटना देंख बेहोश हो गई। सूचना पर पहुँचे उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार मय फोर्स ने शव को पीएम के लिए भेंज दिया गया हैं। वहीं घटना स्थल पहुँचे महादेवा के विधायक दूधराम भी भावुक हो गये और मृतिका की मॉ ने विधायक का पॉव पकड़ कर दहाड़े मार रोने लगी।
थाना क्षेत्र के धमौरा गॉव निवासिनी 18 वर्षिया रूबी पुत्री प्रमोद कुमार व 17 वर्षिया कांजल पुत्री नरसिंह सायकिल से कम्प्यूटर कोर्स करने सुर्तीहट्टा जा रहीं थी। अभी ये दोनों राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के गेट के सामने पहुँची ही थी कि गौरा से पॉलिटेक्निक की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से रूबी को रौद दिया और मौके से फरार हो गया। दूसरी छात्रा कांजल, रूबी के घटना व शव को देंख कर बेहोश हो गई। घटना देंख राहगीरों ने वेहोश पड़ी कांजल को लेकर इसके गॉव धमौरा पहुंचे और होश में न आने पर इसे लेकर गौरा के एक निजी हास्पिटल में लेकर गये। जहॉ पर अभी भी कांजल का दिमाग काम नहीं कर रहा है। रूबी के खून के छिंटे से काजल का पैंट, शर्ट व सायकिल लाल हो गया हैं। दोनों के परिजनों का बुरा हाल हैं। रूबी के दादा परशुराम ने बताया कि रूबी अर्श महाविद्यालय पिपराचन्द्रपति में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। बीए के साथ साथ ये एडीसीए (कम्प्यूटर) कोर्स करने सायकिल से प्रतिदिन सुर्तीहट्टा आती जाती थी। पर बेरहम ट्रेलर चालक ने पीछे से रौद दिया। कहा कि रूबी तीन बहनों अनीता, लक्ष्मी से सबसे छोटी थी। इसके दो भाई अवधेश व विवेक हैं। रोजी रोटी के चक्कर में रूबी के पिता मुम्बई में हैं। ये अपनी मॉ उर्मिला व दोनों भाईयों के साथ रहती थी। इस घटना से पुरा परिवार सदमें में हैं। दूसरी तरफ कांजल के भाई धर्मेन्द्र ने बताया कि बहन को इंटर कराने के वाद सुर्तीहट्टा से कम्प्यूटर कोर्स करवाया जा रहा था। कहा कि रुबी व कांजल दोनों अलग अलग सायकिल से कम्प्यूटर कोर्स करने सुर्तीहट्टा आती जाती थी। कहा कि घटना को देंख घटना स्थल पर कांजल बेहोश पड़ी थी। जिसे उठाकर प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। जहॉ पर होश तो आ गया हैं पर कुछ बोल नहीं पा रहीं है। कांजल की मॉ विद्योत्मा, भाई धर्मेन्द्र, प्रिंस बड़े पिता परमात्मा, भाभी संगीता व गीता सभी अस्पताल पहुंच गये हैं। इधर गॉव में मातम फैला हुआ है।
घटना स्थल पहुंचे महादेवा के विधायक दूधराम का पॉव मृतिका रूबी की मॉ उर्मिला व चाची सादिका रोने लगी तो विधायक भी भावुक हो गये। विधायक ने दोनों छात्राओं के परिजनों को पुरा मदद देने का आश्वासन देकर सांत्वना दिया गया।
उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि आरक्षी रामभगत यादव, अभिषेक शर्मा व मनोज यादव, ग्राम प्रधान बब्बू चौधरी के द्वारा शव को वाहन से पीएम हाऊस भिंजवा दिया गया हैं। कहा कि सड़क पर लगे सी सी टीबी कैमरे की मदद से ट्रेलर का पता लगाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...