श्री चित्रगुप्त पूजा एवं कलम दवात पूजन का हुआ आयोजन

0

*_श्री चित्रगुप्त पूजा एवं कलम दवात पूजन का हुआ आयोजन_*

*_मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठ कायस्थ जन का हुआ सम्मान_*

*_ब्यूरो दिलशाद अहमद बहराइच_*

*_आज का भारत लाइव_*

बहराइच।श्री चित्रगुप्त जयंती,यम द्वितीया के अवसर पर शहर के बशीरगंज स्थित श्री चित्रगुप्त मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त पूजा,कलम दवात पूजन,मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं वरिष्ठ जनों के अभिनंदन के कार्यक्रम का एवं विचार गोष्ठी आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्रवण निगम ने की जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोण्डा से आये अजय शंकर श्रीवास्तव बंटी रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त एवं उनके बारह पुत्रो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के साथ शुरू हुआ। रविवार को शहर स्थित श्री चित्रगुप्त मन्दिर में चित्रगुप्त पूजा, कलम दवात पूजन का आयोजन किया गया।जिसमें समाज के हाईस्कूल,इंटरमीडिएट एवं प्रोफेशनल कोर्सेस में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र देकर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के संरक्षक कुलदीप सिन्हा ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त कर्मो का लेखा जोखा एवं पाप पुण्य का निर्णय करने वाले है। कायस्थ समाज को आज एकजुट होने की जरूरत है।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष शशांक सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज को संगठित एवं सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।कायस्थ समाज के बच्चें आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे है।युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज को प्रबुद्ध वर्ग में रखा गया है।प्रत्येक कायस्थ की जिम्मेदारी है कि वह कायस्थों का उत्थान करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।अध्यक्षता कर रहे एवं समाज के अध्यक्ष श्रवण निगम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कायस्थ सभी वर्गों में श्रेष्ठ है।उन्होंने कायस्थों की हर क्षेत्र में भागेदारी के लिए सराहना की।श्री चित्रगुप्त चौक के संयोजक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को राजनीति के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए।समाज मे कई संगठनों की अपेक्षा एक समन्वय समिति या महासंगठन बनाकर समाज में अग्रणी भूमिका निभानी होंगी।श्री चित्रगुप्त समाज के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने समाज को एकजुट रहने की अपील की।उन्होंने कहा समाज मे कई संगठनों में बटने से अच्छा एक होकर रहे तभी कायस्थों का भला हो पाएगा।कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल मोहन ने आये हुए अतिथियों एवं समाज के लोगो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।कार्यक्रम को देवेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, शिव मोहन श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, गौरव वर्मा,पारस नाथ श्रीवास्तव, हर्षित राज श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गोपाल श्रीवास्तव, कौशल किशोर श्रीवास्तव,अद्वैत भूषण अकलू,अर्पित राज श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव,लव निगम ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के जिला महामंत्री पंकज श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में शुभ्रा श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, सुचिता श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, सुमित निगम,ओम प्रकाश सक्सेना,अजय शंकर श्रीवास्तव, डॉ विनय श्रीवास्तव, डॉ मलय श्रीवास्तव, निरंजन श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव सहित समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...