संतकबीरबाल आश्रम में रोट्रेक्ट क्लब ने बच्चों संग मनाई दीपावली।
खुशियों और उत्साह से जगमगाया संत कबीर बाल आश्रम !
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर –
आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब की टीम द्वारा संत कबीर बाल आश्रम में बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान बच्चों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया।

बच्चों को मिठाई एवं उपहार वितरित किया गया।
साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान लाने और त्योहार की खुशियां साझा करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
क्लब के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अच्छे भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटने का संदेश दिया गया। रोट्रेक्ट क्लब की इस पहल की सराहना की गई।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा रजिया खान एवं मंत्री निधि तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है।

