बेटी की शादी के लिए रखा 50 हजार रुपए, जेवर सहित सारा सामान जल कर हुआ खाक।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर –
जनपद अंतर्गत दु़धारा थानाक्षेत्र के सैथवलियां गांव में सोमवार की रात लगभग 8 बजे एक मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण घर की भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित संतराम पुत्र नंदू ने बताया कि आग के कारण घर रखा 50 हजार रुपए नकदी समेत पुत्रियों एवं पत्नी के लगभग 4 लाख रूपए के गहने जल गये इस दौरान घर रखा पुत्री के विवाह के लिए भारी मात्रा में कपड़ा भी जल गया इसके साथ ही साथ अनाज,बिस्तर,बर्तन समेत अन्य सामान भी जल गया।पीड़ित के अनुसार इसी माह 20 नवंबर को उनकी पुत्री का तिलक समारोह था जिसके लिए कपड़े समेत अन्य सामान खरीदकर रखे हुए थे जो आग की भेंट चढ़ गए उन्होंने बताया कि विवाह में देने के लिए लगभग 50 साड़ियां भी आग की भेंट चढ़ गई अचानक हुए इस हादसे पूरा परिवार सदमे में है तथा पुत्री के विवाह का सपना चकनाचूर होता दिखाई दे रहा है।आग के कारण मंगलसूत्र,चांदी के पायल ,कान की बाली,नाक की नथिनी समेत अन्य गहने जल गये।ग्रामीणों तथा स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तबतक आग ने सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया।आग की सूचना से हल्का लेखपाल मनीष कुमार यादव को अवगत करा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवार के मदद की मांग की है।
