डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन को लेकर एक्शन में संतकबीरनगर पुलिस ! SP ने खुद संभाला मोर्चा!
हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम; परिंदे भी नहीं मार सकेंगे पर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश।
संतकबीरनगर |
उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के संतकबीरनगर जिले में प्रस्तावित वीवीआईपी (VVIP) दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। दौरे को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवधान-मुक्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना खुद मैदान में उतर आए हैं। मंगलवार को उन्होंने जिले के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ पूरे कार्यक्रम स्थल, रूट और सुरक्षा व्यवस्था का बारीक जायजा लिया।

हेलीपैड से सेफ हाउस तक अभेद्य सुरक्षा-
निरीक्षण के दौरान SP संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, सेफ हाउस, जिला चिकित्सालय, वीवीआईपी के आवागमन वाले सभी निर्धारित मार्गों और मुख्य कार्यक्रम स्थल का सघन भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का 100% अनुपालन सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है।
यातायात से लेकर आपातकालीन सेवाओं पर पैनी नजर !
SP मीना ने सख्त निर्देश दिए कि:-
आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जाए।
हर प्रमुख चौराहे औ संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की मुस्तैदी रहे।
किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए समय रहते सभी चिकित्सकीय व सुरक्षा इंतजाम पूरे किए जाएं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय (Coordination) बनाकर पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहा आला अफसरों का अमला-
इस हाई-प्रोफाइल सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SP के साथ मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे, यातायात प्रभारी श्री परमहंस, और पीआरओ पुलिस अधीक्षक पीके गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद रहे।

