पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार !
वांछित आरोपी गिरफ्तार, रिसिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा !
मल्हीपुर निवासी आरोपी पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रिसिया पुलिस ने सोमवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली।
पुलिस ने वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमा संख्या 260/2026 में वांछित आरोपी मोहम्मद आलम उर्फ नूर आलम पुत्र इलियास निवासी ग्राम अकारे, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान मुकदमे में बीएनएस की धारा 64(1), 351(3), 352 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमंत यादव, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल कृष्ण मोहन चौरसिया शामिल रहे।
