‘क्रैक साइबर अभियान’ का असर! पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों के खाते में वापस कराए ₹11,500 से अधिक की धनराशि।
संतकबीरनगर |
जनपद में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘क्रैक साइबर अभियान’ के तहत संतकबीरनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बखिरा की साइबर सेल टीम ने दो अलग-अलग मामलों में साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों की कुल ₹11,548.99 की धनराशि को सफलतापूर्वक उनके बैंक खातों में वापस करा दिया है।

पति के फर्जी एक्सीडेंट का झांसा देकर ठगी:
महुली (पोस्ट पसाई) निवासी मेनका प्रजापति के साथ 8 जनवरी 2026 को साइबर ठगों ने उनके पति के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर ₹9,998.29 की ठगी की थी। पुलिस की प्रभावी पैरवी से पीड़िता की ₹6,998.99 की राशि वापस कराई गई है।
ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर धोखाधड़ी:
रसूलाबाद निवासी सयफुर्रजा पुत्र रिजवानुल्लाह के साथ 3 मई 2025 को ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ₹5,140 की ठगी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के ₹4,550.00 वापस कराए।
पुलिस ने MRM पोर्टल और बैंकिंग प्रक्रियाओं के माध्यम से यह सफलता हासिल की है। साथ ही, शेष बची हुई धनराशि को भी वापस कराने के लिए संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से लगातार समन्वय बनाकर पैरवी की जा रही है। अचानक अपनी डूबी हुई रकम वापस मिलने पर पीड़ितों और उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया है और उनकी कार्यशैली की सराहना की है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
दिलीप कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, बखिरा)।
उ0नि0 राजेश कुमार (प्रभारी साइबर सेल)।
आरक्षी चन्द्रभान सिंह।
आरक्षी ओमनाथ दुबे।
महिला आरक्षी सुमन कुमारी।
महिला आरक्षी अवन्तिका।
पुलिस की आमजन से अपील:
साइबर ठगी से बचने और सुरक्षित रहने के लिए पुलिस ने जनता से निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की है:
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
अपना OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
ऑनलाइन लेन-देन के दौरान हमेशा अत्यधिक सतर्कता बरतें।
