दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सकुशल संपन्न कराने वाले अधिकारियों को महासमिति ने किया सम्मानित !
पटका, बुके और स्मृति चिह्न भेंटकर जताया आभार !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
जनपद में श्री मां दुर्गा प्रतिमाओं का महाविसर्जन सकुशल संपन्न कराने में सहयोग देने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित कर आभार जताया। महासमिति ने अधिकारियों को पटका पहनाकर, बुके और स्मृति चिह्न भेंट किए।

इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करण टेकड़ीवाल, अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा, तहसीलदार तथा महासमिति के संरक्षक कन्हैयालाल रूपानी को सम्मानित किया गया।

महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के आपसी समन्वय एवं सहयोग से विसर्जन व्यवस्था को सुचारु रूप से संपन्न कराने में मदद मिली। इस अवसर पर संरक्षक परशुराम कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष सुधाकर प्रसाद मिश्रा, महामंत्री कन्हैया सोनी, उपाध्यक्ष राम जी शुक्ला, मंत्री पवन जायसवाल और विधिक सलाहकार हरि गुप्ता मौजूद रहे।

