आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद ।

0

खलीलाबाद – संतकबीरनगर ।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के मार्गदर्शन में, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलोग्राम 45 ग्राम अवैध चरस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

मुख्य बिंदु – 

गिरफ्तार अभियुक्त –

कुलदीप शाही (पुत्र गुलाब शाही, निवासी- साढ़े, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर) ।

हिमांशु सिंह (पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी- मेलन्द्री, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर)।

बरामदगी –

1 किलो 45 ग्राम अवैध चरस और हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या: UP53DR7399)।

पंजीकृत मुकदमा –

थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 933/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

 

घटना का विवरण-

दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को उप-निरीक्षक प्रभान्शु कुमार राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिपराकला मोड़ पर गोरखपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों सवार भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेरकर दबोच लिया।

 

पूछताछ में हुआ खुलासा-

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे इस अवैध चरस को गोरखपुर से लाकर बेचते हैं। पकड़ी गई चरस को वे बस्ती रेलवे स्टेशन के पास किसी को बेचने जा रहे थे। अवैध बिक्री से मिलने वाले पैसों को वे आपस में बांट लेते हैं।

 

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस और एसओजी टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, एसओजी प्रभारी रजनीश राय, उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। संतकबीर नगर पुलिस द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस तरह के सख्त अभियानों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story