आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सेवा संकल्प अभियान के तहत गेंद घर मैदान में आयोजित हुआ श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर !

0

471 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 271 श्रमिकों का किया गया पंजीयन !

51 श्रमिकों को वितरित किये गये रू. 19 लाख 30 हज़ार धनराशि के स्वीकृत पत्र !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 06 अक्टूबर।

सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु श्रम विभाग बहराइच द्वारा गेंद घर परिसर में आयोजित ‘‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’’ का जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा 51 श्रमिकों को कन्या विवाह योजना एवं मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना अन्तर्गत रू. 19 लाख 30 हज़ार धनराशि के स्वीकृत पत्र का वितरण किया गया।

 

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों को आयोजन स्थल पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाये स्टालों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, ओपीडी सुविधा, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जाँच, रेफरल, स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता एवं आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के साथ साथ श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित जानकारी यथा श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण एवं योजनाओं के लिए पंजीकरण एवं आवेदन तथा हितलाभ भी प्रदान किया जायेगा। श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में लगभग 700 श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाये स्टालों पर उपस्थिति चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा 471 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि का वितरण तथा उचित परामर्श प्रदान किया गया तथा 271 श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन/नवीनीकरण की कार्यवाही करते हुए विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि पूर्वान्ह में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ गेंद घर परिसर का भ्रमण कर श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर के लिए लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव द्वारा जानकारी दी गयी कि 07 अक्टूबर को आई.पी.एल. चीनी मिल जरवल रोड, 08 अक्टूबर को पारले चीनी मिल परसेण्डी में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। श्री यादव ने श्रमिकों का आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर आयोजन का लाभ उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story