डीएम अनुज मलिक ने मगहर पहुंचकर कबीर दास जी की समाधि पर की पूजा-अर्चना और मजार पर चढ़ाई चादर !
संतकबीर नगर !
जिलाधिकारी अनुज मलिक ने संत कबीर महा परिनिर्वाण स्थली मगहर पहुंचकर महान समाज सुधारक कबीर दास जी के समाधि स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संत कबीर की मजार पर चादर भी चढ़ाई और जनपद के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विकास व सांप्रदायिक सौहार्द का मजबूत संदेश दिया।

निरीक्षण व भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की और मगहर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने आमजन से संत कबीर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि संत कबीर दास जी ने हमेशा समाज से छुआछूत, ऊंच-नीच और पाखंड जैसी कुरीतियों को मिटाकर आपसी भाईचारे की सीख दी है। वर्तमान समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं, जिनका अनुसरण हम सभी को करना चाहिए।

