70 वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मौलाना आज़ाद इण्टर कॉलेज के छात्र विवेक यादव ने जीता कांस्य पदक ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
सन्त कबीर नगर-
70वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन देवरिया में 26 सितम्बर,2026 से 29 सितम्बर,2026 तक किया गया। इस चार दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में बस्ती मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए मौलाना आज़ाद इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर के कक्षा 10-B2 के छात्र विवेक यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
विवेक यादव ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय मौलाना आजाद इंटर कालेज के साथ जनपद एवं मण्डल का नाम रोशन किया।
विवेक यादव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल बना हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक जनाब मोहम्मद हबीब कादिर नूरी, प्रबंधक प्रतिनिधि जनाब इल्तिफ़ातुर्रहमान उर्फ अल्लन, प्रधानाचार्य जनाब यूनुस अख्तर खान एवं समस्त शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्र विवेक यादव को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने कहा कि विवेक यादव की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।
उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विवेक यादव भविष्य में भी अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से विद्यालय तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता के लिए विद्यालय के खेल प्रशिक्षक *विवेकानंद यादव* एवं छात्र के अभिभावक को भी हार्दिक बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।
मौलाना आज़ाद इण्टर कॉलेज परिवार ने छात्र विवेक यादव के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
