बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा घायल ।
संत कबीर नगर- मगहर।
कोतवाली क्षेत्र मगहर चौकी अंतर्गत नैशनल हाईवे पर रैना पेपर मिल के निकट अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।जिससे बाईक पर सवार दो व्यक्तियों एक की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूपसे घायल हो गया है।घटना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रैना पेपर मिल के सामने बने कट पर दोपहर करीब सवा दो बजे अज्ञात वाहन ने बाइक संख्या यूपी 53 ईओ 9521को ठोकर मार दिया।इस दुर्घटना बाइक पर सवार दो व्यक्ति प्रवीण चौधरी पुत्र पारसनाथ निवासी बिछिया हनुमान मंदिर थाना मोहद्दीपुर जनपद गोरखपुर की अस्पताल में मौत हो गई।दूसरे गम्भीर रूप से घायल अमर सिंह पुत्र देश दीपक सिंह जेल रोड शाहपुर गीता वाटिका गोरखपुर निवासी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच घायल को इलाज के जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया है।इस घटना की सूचना उनके परिजनों को जरिए दूरभाष सूचित किया गया है।
