थाना चौराहा पर प्रशासन का चला बुलडोजर, 200 दुकानें तबाह ।
Oplus_131072
सहजनवां- गोरखपुर।
सहजनवां के थाना चौराहा पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। केंद्र बिंदु से दोनों तरफ 26 मीटर की निर्धारित सीमा में खाली नहीं किए गए दुकानों और निर्माणों पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
कार्रवाई के दौरान करीब 200 दुकानों और निर्माणों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रही और चिन्हित अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से पहले ही निर्धारित सीमा के अंतर्गत आने वाले दुकानदारों और भवन स्वामियों को जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे। कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। प्रशासन का कहना है कि सड़क और सार्वजनिक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
थाना चौराहा पर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन का यह अभियान आगे किन क्षेत्रों तक पहुंचता है।
