तहसील सभागार सहजनवां में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का चित्र गायब, उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों की हो रही है आहेलना !
सहजनवां- गोरखपुर।
तहसील सभागार सहजनवां में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र नहीं लगा होने का मामला सामने आया है। तहसील सभागार जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब का चित्र न होने को लेकर लोगों में चर्चा और नाराजगी देखने को मिल रही है।
लोगों का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे में सरकारी कार्यालय के सभागार में उनका चित्र लगाया जाना सम्मान के साथ-साथ संविधान के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए तहसील सभागार में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र जल्द से जल्द लगाया जाए, ताकि संविधान निर्माता को उचित सम्मान मिल सके। एसडीएम सहजनवा से पूछने पर उन्होंने कहा कि दिखवा ले रहे हैं नहीं लगा है तो लग जाएगा !
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मांग पर कब तक कार्रवाई करते हैं।
