तहसील सभागार में बाबा साहब की तस्वीर लगाने की उठी मांग: दुर्गेश कुमार गौतम के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन।
सहजनवां- गोरखपुर !
स्थानीय तहसील क्षेत्र में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान और उनके अनुयायियों की मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। तहसील सहजनवा के सभागार में बाबा साहब का आधिकारिक चित्र स्थापित कराने की जोरदार मांग उठी है।
इस संबंध में दुर्गेश कुमार गौतम के नेतृत्व में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील सभागार पहुँचा और उपजिलाधिकारी (SDM) सहजनवा को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।
शासनादेश के तहत चित्र स्थापित करने की मांग –
ज्ञापन के माध्यम से यह प्रमुखता से मांग उठाई गई कि तहसील सभागार सहित क्षेत्र के सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में शासन के निर्धारित नियमों और शासनादेश के अनुसार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र विधिवत स्थापित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों का कहना था कि महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को जीवंत रखने के लिए सरकारी परिसरों में उनका चित्र होना अनिवार्य है।
प्रमुख रूप से ये लोग रहे मौजूद –
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशासन को अपनी बात मजबूती से रखने वालों में मुख्य रूप से दुर्गेश कुमार गौतम के साथ-साथ परमेश्वर, छोटू, सहारा, अविनाश गौतम, अजीत कुमार, राजनाथ राव और राजकुमार भारती समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
