संत कबीर नगर में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवस, विधायक अनिल त्रिपाठी ने मेजर ध्यानचंद को किया नमन।
संत कबीर नगर।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले में खेल भावना का शानदार नजारा देखने को मिला। मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर हॉकी और कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। युवा मंडल के खिलाड़ियों के बीच हुई प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को विधायक द्वारा शील्ड, मेडल, टी-शर्ट और जर्सी देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मेरा युवा भारत के लेखाधिकारी सुधांश त्रिपाठी, युवा कल्याण विभाग के रितेश राय सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
वहीं पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भी खेल दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने छात्राओं को बॉक्सिंग के गुर सिखाए और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. सबीहा मुमताज ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

