मोहम्मद साहब ﷺ की याद में रिसिया में निकला भव्य जुलूस, 12 रबीउल अव्वल पर गूंजा नबी ﷺ की मोहब्बत का पैगाम; सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ के 1501वें जन्मदिवस के अवसर पर रिसिया कस्बे में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के तहत जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में नबी ﷺ की मोहब्बत और अमन-भाईचारे का पैगाम गूंजता नजर आया।

जुलूस को लेकर कस्बे में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह सजावट की गई और लोगों ने धार्मिक भावनाओं के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। जुल्फिकार हैदरी कमेटी के अध्यक्ष जुबेर खान एवं हैदरे कर्रार कमेटी के अध्यक्ष शकील अहमद की जानिब से कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की गईं। कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।
इस दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने, इंसानियत की सेवा करने तथा समाज में अमन, प्रेम और भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया गया। लोगों ने एक-दूसरे को 12 रबीउल अव्वल की मुबारकबाद भी दी।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद-
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पाण्डेय तथा कस्बा रिसिया चौकी प्रभारी सुधीर सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन हाजी महमूद अहमद, वसीम शेरवानी, चैयरमैन पति रामू लाल, सोनू सभासद, राजू राईनी, अशरफ, अजितजंय भारतीय, मो0आरिफ, हलीम अहमद, फरहद अली सभासद आजाद नगर, मौलाना निशार, रईस अहमद पूर्व प्रधान, अहमद, मो0 कैफ, सुरक्षा व्यवस्था में उपनिरीक्षक किशन कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभाकर राज सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, हेड कांस्टेबल पंकज राय, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार सहित पीएसी बल के जवान मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने जुलूस में शामिल लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस की सतर्कता और प्रशासनिक तैयारियों के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

अमन, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ रिसिया में 12 रबीउल अव्वल का जश्न मनाया गया।
