आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

परिवार परामर्श केंद्र ने दो परिवारों में कराया समझौता, टूटने से बचाए रिश्ते।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाने की पहल जारी है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस लाइन बहराइच स्थित प्रेक्षागृह में परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने पारिवारिक विवाद से जुड़े दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई।

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को आवेदिकाओं ने पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सुलह कराने का अनुरोध किया था। मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को आवश्यक निर्देश दिए।

निर्देश के क्रम में परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स फहीम किदवई, धनंजय श्रीवास्तव एवं अनुराधा श्रीवास्तव तथा पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुना। इसके बाद द्वितीय पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह बुलाया गया।

काउंसलर्स एवं पुलिस टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें आपसी मतभेद और विवाद समाप्त करने के लिए समझाया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने, पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और आपसी सामंजस्य के साथ रहने पर सहमति जताई।

सुलह होने के बाद दंपती जोड़ों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना रखते हुए पारिवारिक दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी गई। पुलिस की इस पहल से दो परिवारों को टूटने से बचाने में सफलता मिली।

इस दौरान उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्र, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, निशी त्रिवेदी एवं सविता मिश्रा समेत परिवार परामर्श केंद्र की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story