चोरी के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।
ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
नानपारा, बहराइच।
कोतवाली नानपारा पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशू गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को बदलू भगत पुरवा निवासी जोगेन्द्र पुत्र रामचंदर ने तहरीर देकर बताया था कि 18/19 अगस्त की रात उनके घर में चोरी हुई थी। तहरीर में रुस्तम पुत्र उमेश और दुर्गेश पुत्र जोगेन्द्र पर चोरी का सामान अशरफुल पुत्र मोहम्मद इस्माइल की दुकान पर बेचने का आरोप लगाया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अशरफुल, रुस्तम और दुर्गेश को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बटुला, एक कल्छुल (चम्मच) और चार थालियां बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफुल (55) पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी मोहल्ला पड़ाव, कोतवाली नानपारा, रुस्तम (20) पुत्र उमेश निवासी बदलू भगत पुरवा तथा दुर्गेश पुत्र जोगेन्द्र मौर्या निवासी बदलू भगत पुरवा के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विकास वर्मा, उपनिरीक्षक कामेश्वर राय, हे0 का0 प्रमोद कुमार, का0 संजय कुमार, रि0 का0 शुभम यादव, हे0 का0 लालचन्द यादव, का0 संदीप कुमार, समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
