कताई मिल रोड पर बेकाबू ई-आटो पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और सवारी।
मगहर – संत कबीर नगर।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अर्न्तगत सूती मिल रोड पर स्थित गौसिया मस्जिद के निकट अनियंत्रित्र ई- आटो विद्युत पोल से टकरा गया। इस दुर्घटना में पोल और आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व सवारी बाल बाल बच गये। घटना के समय सड़क सुनसान रही। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को कताई मिल गेट की तरफ से ई- आटो तेज रफ्तार से आ रहा था। जो पहले गौसिया मस्जिद के सामने सड़के के किनारे बने मकान से टकरा कर दूसरी पटरी पर अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गया। इस घटना में आटो और पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी चलाते समय चालक को अचानक चक्कर आ गया और वह आटो से नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि हर समय भीड़ भाड़ रहने वाले उक्त स्थान पर घटना के दौरान कोई राहगीर व आमजन सड़क पर मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा होते – होते बच गया।
