स्वर्णकार समाज ने उठाई स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन ।
गोरखपुर -
राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को स्वर्णकार समाज ने पांच सूत्रीय मांग मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
महानगर अध्यक्ष गौरव वर्मा ने मांग पत्र में उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार भी मध्य प्रदेश व पंजाब प्रदेश के तर्ज पर स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन शीघ्र करे।जिससे स्वर्णकार समाज को अपनी समस्या के समाधान के लिए एक जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज के साहूकारी लाइसेंस फिर बहाल किया जाये।ताकि गरीबों का आसानी से मदद किया जा सके। सुनारों के व्यापार और उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत स्वर्णकार समाज को सशस्त्र लाइसेंस दिया जाये।
इसके साथ ही सरकार की विभिन्न लोन वाली योजनाओं के लाभ हेतु स्वर्णकार समाज को भी रखा जाए। उन्होंने आगे बताया कि स्वर्णकार समाज के साथ हो रही अपहरण, हत्या लूट जैसी घटनाओं का तुरंत निस्तारण हो।जिससे स्वर्णकार समाज जिस प्रकार से आहत हैं और खुद को संतिप्त करके रखा वो डर से बाहर निकलें।इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और मांग की जल्द से जल्द हमारी समस्याओं का निराकरण हो।इस दौरान अशोक वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, ऋतिक वर्मा,राजेश्वर वर्मा,बलराम वर्मा,धनजंय वर्मा,विजय वर्मा, बब्लू वर्मा आदि संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहें।
