चोरी के 5 पंपिंग सेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच!
थाना रिसिया क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना रिसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पांच पंपिंग सेट/डीजल इंजन बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त वकील पुत्र छेदन, निवासी नरसिंहडीहा, थाना रिसिया है। उसे 17 अगस्त 2026 को रात 21:24 बजे ग्राम नरसिंहडीहा से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पांच पुराने इंजन/पंपिंग सेट बरामद हुए।
बरामद सामान में शक्तिमान राजकोट न्यू डीजल इंजन, पंपिंग सेट, हरे रंग का कमांडर, किर्लोस्कर और बोस्टन शामिल हैं। कार्रवाई मु0अ0सं0 232/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित बताई गई है।
प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए टीम को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में चोरी के मामले से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच पंपिंग सेट/इंजन बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
वकील पुत्र छेदन, निवासी नरसिंहडीहा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच।
बरामदगी समान –
शक्तिमान राजकोट न्यू डीजल इंजन, पंपिंग सेट, कमांडर, रंग हरा, किर्लोस्कर, बोस्टन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संजय यादव, हे0का0 इकबाल अहमद, हे0का0 विजय यादव एवं का0 प्रमोद यादव, थाना रिसिया, जनपद बहराइच।
