आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

कोटेदारों की बल्ले-बल्ले: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया लाभांश, अब प्रति कुंतल मिलेंगे 125 रुपये; खलीलाबाद में भी दिखा उत्साह।

0

संतकबीर नगर ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के हित में बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार के बजट से कोटेदारों का लाभांश 90 रुपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ‘सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी’ के तहत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया।

इस राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में भी दिखाया गया, जहाँ खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी और जिलाधिकारी आलोक कुमार की गरिमामई उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:- 

खलीलाबाद में दिखा उत्साह: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदयराम तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक अभय नारायण सहित जनपद के तमाम कोटेदार मौजूद रहे।

विधायक अंकुर राज तिवारी का संबोधन –

विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था की रीढ़ कोटेदार बिना किसी निश्चित वेतन के पूरी निष्पक्षता से जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कोटेदारों से अपनी दुकानों को आधुनिक और सुसज्जित बनाने तथा सभी 39 प्रकार के सामान दुकान पर रखने की अपील की, जिससे उनकी आय में और अधिक वृद्धि हो सके।

जिलाधिकारी का संदेश –

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी कोटेदारों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शासन की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को समय से राशन मिल सके।

संतकबीरनगर के 863 कोटेदारों को मिलेगा सीधा लाभ-

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से जनपद के कुल 863 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे। मुख्य कार्यक्रम के अलावा मेहदावल और धनघटा विधानसभा क्षेत्रों में भी तहसील मीटिंग हॉल में सजीव प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कोटेदारों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story