शादी का झांसा देकर शोषण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नानपारा पुलिस ने भेजा न्यायालय!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच, 17 अगस्त 2026।
कोतवाली नानपारा पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण –
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को वादिनी द्वारा थाना नानपारा में लिखित सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर राजू पुत्र मैनुद्दीन के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में मु0अ0सं0 298/2026, धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान 17 अगस्त 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजू पुत्र मैनुद्दीन निवासी टेड़िया, मजरा ताजपुर, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच को नवाबगंज मोड़, थाना नानपारा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- राजू पुत्र मैनुद्दीन- निवासी टेड़िया, मजरा ताजपुर, थाना कोतवाली नानपारा, जनपद बहराइच।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह
- उपनिरीक्षक कपिल मुनि
- हेड कांस्टेबल शुभम सिंह
