आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

उचित दर विक्रेताओं को मार्जिन मनी वृद्धि का मिला उपहार।

0
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण। 

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 17 अगस्त।

उचित दर विक्रेताओं को राज्य के बजट से बढ़े हुए मार्जिन मनी के भुगतान तथा सिंगल स्टेट डोर स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता प्रणाली का मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शुभारम्भ किया गया। मार्जिन मनी में की गई बढोत्तरी से प्रदेश के लगभग 78 हज़ार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को अब लाभांश के रूप में रू. 90 प्रति कुण्टल के स्थान पर रू. 125 प्रति कुण्टल का लाभ प्राप्त होगा। लाभांश वृद्धि से जनपद के लगभग 1300 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे।

लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का जनपद के समस्त सातों विधानसभा क्षेत्रों मंें सजीव प्रसारण किया गया। तहसील सदर अन्तर्गत एनआईसी बहराइच, कैसरगंज के लिए तहसील सभागार कैसरगंज, महसी के लिए सभागार विकास खण्ड तेजवापुर, पयागपुर के लिए तहसील सभागार पयागपुर, नानपारा के लिए तहसील सभागार नानपारा, बलहा के लिए तहसील सभागार मिहींपुरवा में मा. जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में मा. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

एनआईसी के वीडियो कान्फ्रेन्सिग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डिजिटल प्रणाली, पारदर्शिता और हर जरूरतमंद तक पूरा राशन हर बार सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि उचित दर दुकानों को जन पोषण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर 39 मानक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति, कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-पॉस मशीन के माध्यम से बिजली बिल जमा करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल एवं ऑनलाइन वितरण प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और उचित दर विक्रेताओं को मैन्युअल रिकॉर्ड रखने की परेशानी से राहत मिलेगी। राशन कार्ड विभाजन, यूनिट स्थानांतरण, यूनिट निरस्तीकरण, राशन कार्ड स्थानांतरण एवं समर्पण आदि विविध नवीन सुविधाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर अमन देओल, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी व अन्य अधिकारी तथा उचित दर विक्रेता मौजूद रहे।

इसी प्रकार ब्लाक सभागार तेजवापुर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, मण्डल अध्यक्ष विद्याधर बाजपेई, जन प्रतिनिधि शशिकांत एवं दिवाकर पाण्डेय, तहसील सभागार नानपारा में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, ब्लाक प्रमुख, शिवपुर, नवाबगंज व बलहा, तहसील कैसरगंज सभागार में सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैसरगंज गौरव वर्मा, तहसील पयागपुर सभागार में पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तथा तहसील सभागार मोतीपुर में उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की उपस्थिति में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी, पूर्ति विभाग का स्टाफ तथा उचित दर विक्रेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story