आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

2.5 किलो अफीम के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 30 लाख रुपये।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली महिला को 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 16 अगस्त 2026 को रुपईडीहा कस्बे में एसएसबी चेक पोस्ट के पास संदिग्धों की चेकिंग की।

इसी दौरान एक संदिग्ध महिला की पूछताछ और तलाशी ली गई। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान मनपुरा बुद्धा पुत्री चिज बदामगर, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी थबांग वार्ड नंबर-5, रालपा, नेपाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 225/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

गिरफ्तारी में पुलिस टीम:- प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति, मनोज वर्मा और अभिषेक राय शामिल रहे।

एसएसबी टीम:-  उपनिरीक्षक/सहायक कमांडेंट देवेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक/सिपाही तपन बरुआ, महिला कांस्टेबल प्रियंका तथा महिला कांस्टेबल जी. प्रवीना बाबु भाई, एफ-कॉय 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा बहराइच शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story