स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
रिसिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहल्ला नानकपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोहल्ला नानकपुरा के सभासद राकेश निगम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों और बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका मंजू यादव, सहायक अध्यापक देवव्रत श्रीवास्तव, रसोइया पूनम, रेनू व ऊषा, बच्चों के अभिभावक तथा सभासद राजू पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

