बेलहर में अपना दल एस की बैठक, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क पर जोर।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को अपना दल (एस) की मासिक बैठक विकासखंड बेलहर के चमनगंज चौराहे पर संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएं और बूथ अध्यक्ष तथा सेक्टर अध्यक्षों का गठन करें। इसके साथ ही, उन्होंने घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाने और जनसंपर्क अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष माया गौड़, जिला अध्यक्ष (युवा) अमित चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू राम पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दीप नारायण पाल, जिला उपाध्यक्ष अनीश कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष शादाब अंसारी, मेहदावल विधानसभा अध्यक्ष शंभू चौधरी, अमरनाथ शाह, रंजीत गुप्ता, जिला सचिव रमाकांत, चंद्रशेखर चौधरी, विजय प्रताप सिंह, जीवन लाल, जिला मीडिया सचिव धर्मेंद्र कुमार प्रजापति और नरसिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
