आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

0

विभागों को अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 06 अगस्त।

जिले में संचालित योजनाओं राष्ट्रीय राजमार्ग 927 जरवल से बहराइच चारलेन चौडीकरण, गोरखपुर शामली एक्सप्रेसवे, बहराइच बाईपास व सरयू नहर गैप्स के भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 927 के योजना प्रभावित 64 ग्रामों में अधिनिर्णय पारित किया जा चुका है। प्रतिकर भुगतान की कार्यवाही भूमि राशि पोर्टल पर पी.एफ.एु.एस. के द्वारा होना है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि भुगतान की नवीन प्रक्रिया के सम्बन्ध में कार्यालय कर्मिकों जानकारी प्राप्त कराने हेतु विभाग से कहा गया है तथा यह भी अपेक्षा की गई कि योजना प्रभावित ग्रामों में भुगतान पूर्ण न होने तक कार्यालय में बनाये रखा जाये।

जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी द्वाराएनएचएआई को निर्देशित किया कि भूमि राशि पोर्टल पर जरिये पीएफएमएस भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु एक एक्पर्ट को भुगतान पूर्ण होने तक नियुक्ति किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी नानपारा को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-927 पैकेज-3 बाराबंकी बहराइच सेक्शन कि.मी. 43.00 से 101.515 तक संरक्षित वन भूमि के सापेक्ष ग्राम पाठकपुरवा में उपलब्ध करायी गयी वन रोपण हेतु भूमि वन विभाग के नाम राजस्व अभिलेखों में नियमानुसार अकिंत कराये।

बैठक में एसडीएम कैसरगंज को निर्देशित किया गया कि प्रतिकर प्रभाजन हेतु उपलब्ध कराये गये ग्रामवार अंश निर्धारण आख्या जो पूर्ण नही है उन्हे पूरा कराया जाये तथा सरयू नहर के गैप्स निर्माण हेतु आपेक्षित 03 ग्रामों में भू-अर्जन हेतु प्रस्तावित भू-खण्डों की सत्यापन आख्या विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा एनएचएआई के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि जिन ग्रामों में परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन उपलब्ध नही कराया गया है या उपलब्ध कराये गये मूल्यांकन में संशोधन अपेक्षित है उसे पूर्ण कराया जाए तथा सक्षम प्राधिकारी को उपलब्ध कराये जिससे अधिनिर्णय की कार्यवाही वाधित न हो।

जिलाधिकारी द्वारा बहराइच गोण्डा बाईपास के निर्माण हेतु 08 ग्रामों की अधिग्रहीत भूमि के प्रतिकर भुगतान कब्जा हस्तांतरण तथा स्थल पर निर्माण कार्य की प्रति की समीक्षा की गयी। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी राजेश प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि बहराइच गोण्डा बाईपास के निर्माण हेतु प्रभावित 08 ग्रामों में से 05 ग्रामों में प्रतिकर भुगतान खातोंदारो को किया जा चुका है विभाग को 02 ग्रामों की भूमि का कब्जा दिया जा चुका है। अवशेष 03 ग्रामों के प्रतिकर भुगतान की नोटिस जारी की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा अधि.अभि. लो.नि.वि. निर्माण खण्ड-1 को निर्देशित किया गया कि बहराइच गोण्डा बाईपास के कार्य में हुई प्रगति का प्रचार-प्रसार कराया जाय।

समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग बहराइच, उप जिलाधिकारी सदर व कैसरगंज, सहायक अभियंता, निर्माण खण्ड-1, लोक निर्माण विभाग, बहराइच, तहसीलदार नानपारा, प्रतिनिधि वन विभाग बहराइच, सहायक अभियंता लघु सिचाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story